फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पंकज पूनिया एक दिन के रिमांड पर, ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने किया किनारा

Thu, 21 May 2020 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल ( पंजाब)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पंकज पूनिया
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अश्लील ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी से वह मोबाइल बरामद करना है, जिससे उसने आपत्तिजनक ट्वीट किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने के लिए कुछ दिन पहले अश्लील ट्वीट किया था। इससे नाराज आरएसएस और हिंदू धर्म के लोग बुधवार को सदर थाना में एकत्रित हुए थे।


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


देर शाम एसपी ने इनकी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये थे। इसके बाद मधुबन थाना में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यही नहीं मामले में करनाल से अलग कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ लखनऊ और इंदौर में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया किनारा
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर का कहना है कि पंकज पूनिया का ट्वीट उनकी अपनी भाषा है। कांग्रेस पार्टी और वह स्वयं इसकी निंदा करते हैं।


ट्वीट को फैलाने वाले के खिलाफ भी होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि पंकज पूनिया के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अश्लील आपत्तिजनक ट्वीट करने की शिकायत मिली थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया है और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस ट्वीट को फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें