फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 60 साल में कुछ नहीं किया : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन सहित कई जनसभाओं को किया संबोधित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक देश पर राज किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए और अब भी उन्हें कहना पड़ रहा है कि ये काम करेंगे, वो काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अनमोल गार्डन में युवा मोर्चा सम्मेलन, नहरपार दुष्यंत गैस ऐजेंसी के पास राकेश तोमर, सेक्टर-4 गोपी वाली गामड़ी में सुभाष कश्यप व सदर बाजार में अमृतलाल जोशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विपक्ष के लोग वोट ले जाते थे और फिर दिखाई नहीं देते थे, जनता का शोषण करते थे। पहली बार नरेंद्र मोदी ने जो कहा वो पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंच पर राहुल गांधी वोट मांगते हुए कहते हैं कि एक झटके में गरीबी समाप्त कर देंगे। कांग्रेस शुरू से यही नारा देती रही है कि गरीबी हटाएंगे लेकिन हटा नहीं पाई। देश की जनता जान चुकी है कि ये केवल नारा ही देते हैं। लेकिन अब देश की जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें