फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जजपा के देवेंद्र को गाड़ियों का शौक, मनोहर सहित तीन के पास नहीं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस के बुद्धिराजा समेत सात उम्मीदवारों के पास दो पहिया वाहन, बसपा के इंद्र सिंह और एनसीपी के मराठा के पास ट्रैक्टर
विज्ञापन

- करनाल लोकसभा सीट : 19 में से छह प्रत्याशियों के पास ही कार, आजाद प्रत्याशी अशोक ई-रिक्शा के मालिक



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। लोकसभा सीट करनाल के चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों में जजपा के देवेंद्र कादियान को गाड़ियों को शौक है। उनके नाम पांच लग्जरी कारें हैं। जबकि भाजपा के मनोहर लाल समेत तीन प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके नाम पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं है।

करनाल लोकसभा सीट पर 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से महज छह प्रत्याशियों के पास कार है। इसी तरह कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत सात उम्मीदवारों के पास केवल दो पहिया वाहन हैं। जबकि बसपा के इंद्र सिंह और एनसीपी के मराठा वीरेंद्र वर्मा के नाम पर केवल ट्रैक्टर है। आजाद उम्मीदवारों में केवल अशोक कुमार के नाम पर ई-रिक्शा है। यानी ये सभी उम्मीदवार अपने परिवार या किसी अन्य की गाड़ियों में ही सफर करते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी के अशोक कटारिया और आजाद प्रत्याशी लीना कोहली के नाम दो-दो कारें हैं। जबकि अकाली दल के हरजीत सिंह, सोनिया तंवर और बलवान सिंह के नाम एक-एक कार है। कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा और आजाद प्रत्याशी गुलशन बुलेट बाइक चलाते हैं। जबकि भाजपा के मनोहर लाल, राष्ट्रीय गरीब दल के रूप सिंह और स्वामी अग्निवेश के पास कोई वाहन नहीं है।
विज्ञापन




उपचुनाव-

सीएम के पास तीन, तरलोचन सिंह के पास दो कारें

करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में नौ उम्मीदवार खड़े हैं। इनमें सीएम नायब सिंह सैनी के नाम तीन और कांग्रेस के तरलोचन सिंह के नाम दो कारें हैं। जबकि आजाद प्रत्याशी शमशेर नैन और राष्ट्रीय गरीब दल के तिलक राज के पास एक-एक कार है। जजपा प्रत्याशी राजिंद्र के पास दो स्कूटर हैं। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी सुरेश कुमार, राजेंद्र आर्य, पीपीआई के सुरेश कुमार और राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश के नाम पर कोई वाहन नहीं है।





किस उम्मीदवार के पास कितने वाहन

उम्मीदवार (पार्टी)
वाहन

देवेंद्र कादियान (जजपा)
05 कार

अशोक कटारिया (एसएसपी)
02 कार

हरजीत सिंह (अकाली दल)
01 कार

इंद्र सिंह (बीएसपी)
01 ट्रैक्टर और 02 बाइक

मराठा वीरेंद्र वर्मा (एनसीपी)
01 ट्रैक्टर

दिव्यांशु बुद्धिराजा (कांग्रेस)
01 बुलेट बाइक

आजाद सिंह (बीजेजेपी)
01 बाइक

विनीत चौधरी (बीएपी)
01 स्कूटर

नितिन (पीपीआई)
01 स्कूटर

मनोहर लाल (भाजपा)
नहीं

रूप सिंह (आरजीओ)
नहीं



आजाद उम्मीदवारों के वाहनों का विवरण

उम्मीदवार
वाहन

लीना कोहली
02 कार

सोनिया तंवर
01 कार

बलवान सिंह
01 कार

गुलशन
01 बुलेट बाइक

मनीष कुमार
01 बाइक

मनोज बंसल
01 बाइक

अशोक कुमार
01 ई-रिक्शा

स्वामी अग्निवेश
नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें