फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग और पुलिस कर्मियों में टकराव-हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के समक्ष अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे दिव्यांग 88वें दिन, सोमवार को सीएम आवास चंडीगढ़ की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने धरनास्थल के पास ही लालबत्ती तिराहे पर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक जोर-आजमाइश चलती रही। पुलिस ने करीब पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें कुछ ऐसे लोग भी थे जो दिव्यांगों के समर्थन में आए थे।
बैरिकेड लगे होने के कारण तीन घंटे तक लघु सचिवालय के समक्ष एक सड़क पर यातायात बंद रहा। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, एसडीएम अभिनव मेहता, डीएसपी मुकेश, थाना सिविल लाइन प्रभारी संदीप कुमार, थाना शहर प्रभारी कमलदीप राणा व थाना सदर इंचार्ज मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। अंत में रिहाई होने के बाद वे वापस धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

20 सूत्रीय मांगों को लेकर एक अप्रैल से विकलांग कल्याण अधिकार समिति करनाल के बैनर तले दिव्यांग लघु सचिवालय के समक्ष दिन-रात अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। सोमवार को हरियाणा व उत्तरप्रदेश के कुछ दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य भी करनाल पहुंच गए। प्रदर्शनकारी ई-रिक्शा, ऑटो व ट्राइसाइकिल के काफिले के साथ चंडीगढ़ की ओर कूच करने लगे। धरनास्थल से 20 कदम पर ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया गया। सड़क पर बैरिकेड लगे होने और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वे आगे नहीं बढ़ सके।
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री से उनकी वार्ता करवा समाधान करवाएंगे। इसके बाद दिव्यांग अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर कड़ी धूप व गर्मी में सड़क पर ही डटे रहे। भारतीय दिव्यांग यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटू कश्यप रिहाई के बाद दोपहर को धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

2018 में हुआ समझौता लागू न करने का आरोप
दिव्यांग समाज हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में सरकार से जो समझौता हुआ था उसे लागू नहीं किया गया। विकलांग उत्थान समिति पानीपत, ऑल हरियाणा दिव्यांग समिति भिवानी के अलावा कई संगठनों के सदस्य करनाल पहुंचे थे। विकलांग कल्याण अधिकार समिति के संस्थापक कल्याण सिंह उपाध्याय, सचिव रामपाल, रणबीर राणा, जसवीर तंवर व विनोद कांबोज ने कहा कि सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। वे शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें