माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में समाधान शिविरों में एक बार फिर फरियादियोंं की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को लगाए गए शिविबों में कुल 38 शिकायतें आईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
नगर निगम करनाल के कार्यालय में निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शिकायतों को सुना। यहां कुल 13 शिकायतें आई, जिनमें से आठ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पांच शेष शिकायतों को लंबित रखा गया है। इनका सप्ताहभर में निस्तारित करने के निर्देश के साथ अधिकारियों को भेजा गया है। घरौंडा नगरपालिका कार्यालय में पांच शिकायत आईं, जिन्हें लंबित रखा गया है।
वहीं तरावड़ी नगरपालिका में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर समाधान कर दिया गया। वहीं बीडीपीओ कार्यालय, करनाल में 17 शिकायतें आई, जिनमें से पांच का मौके पर समाधान कर दिया गया। घरौंडा बीडीपीओ कार्यालय में दो शिकायतें आई, जो अभी लंबित है। अन्य बीडीपीओ कार्यालयों में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।