फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंपनी का कर्मचारी लापता, अपहरण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोस्तों के साथ एक होटल में की पार्टी, उसके बाद हुआ लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गुरुग्राम की मोटर वाहन कंपनी में कार्यरत कर्मचारी नमस्ते चौक से लापता हो गया है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्मल विहार निवासी नवाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रिंस गुरुग्राम की मारुति कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को छुट्टी के कारण वह आनंद विहार निवासी आसू, राजकुमार और निर्मल विहार निवासी मोहित के साथ था। उन्होंने ब्रह्मानंद चौक के नजदीक एक होटल में खाना खाया। सोमवार सुबह छह बजे चारों एक बाइक पर निकले और उन्होंने प्रिंस को निर्मल कुटिया के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद से प्रिंस का पता नहीं चल सका। पुलिस ने निर्मल कुटिया के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो प्रिंस की लोकेशन मिली। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया है। परिजनों ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें