फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों और मिलर के विवाद पर विराम

Fri, 27 Sep 2013 11:47 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद अनाज मंडी में आढ़तियों और राइस मिलर्स के बीच विवाद समाप्त होने के बाद शुक्रवार को धान खरीद का काम सुचारु ढंग से हो सका।
विज्ञापन


 पहले दिन ही राइस मिलर्स ने करीब 40 हजार बोरी धान खरीदे, लेकिन राइस मिलर्स ने बिना किसी विवाद के सरकारी मापदंड पर धान खरीदा। साफ धान की ढेरी की सीधी खरीद की गई और गंदी ढेरी पर पंखा लगवा कर खरीदी गई।

गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से धान की ढेरी पर पंखा नहीं लगाने के मामले को लेकर आढ़तियों आर राइस मिलर्स के बीच विवाद गहरा गया था, जो बाद में आढ़तियों के हाथ पीछे खींचने से मजदूरों पर पूरा मामला आ पड़ा था।
विज्ञापन


विरोध इस कद्र बढ़ गया था कि श्रमिकों ने कल वीरवार को मंडी में काम छोड़ हड़ताल कर दी थी, तो किसानों ने धान खरीद नहीं होने के कारण कल वीरवार को ही हाइवे जाम कर अपना विरोध जताने के साथ प्रशासन की नींद तोड़ दी थी।

शुक्रवार को पूरा दिन मंडी में धान खरीद का काम सामान्य ढंग से चला। इससे पूर्व शहर के प्रेम प्लाजा में वीरवार की रात को राइस मिलर्स ने अपनी बैठक बुला कर एक साथ धान खरीदने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय टक्कर के अनुसार राइस मिलर्स हमेशा सुचारू काम चलने के पक्ष में रहे है। वह किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देना चाहते थे। उधर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौधरी पहले ही कह चुके है कि वह लोग भी किसी विवाद के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें