फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शीतलहर का सितम... पारा <bha>@</bha> 10.2 डिग्री, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

विज्ञापन
कोहरे की धुंध में खोया शहर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सर्दी का सितम जारी है। धूप में बैठने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह और रात के अलावा दोपहर में भी कंपकंपी छूट रही है। वीरवार को तीसरे दिन अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। इधर, शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 17 जनवरी तक बढ़ा दिया है। अब सोमवार से स्कूल खुलेंगे। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने 19 तक शीतलहर और घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वीरवार को भी जिले का मौसम रेड अलर्ट श्रेणी में था।

वीरवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक शीतलहर चली। दोपहर में घना कोहरा कम होने पर धूप खिली लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। हालांकि धूप खिलते ही बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पार्कों में पहुंच गए। जिससे पार्कों में रौनक रही। इसी तरह बाजार में भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। ठंड का प्रकोप 8 जनवरी के बाद से लगातार जारी है। दिन के साथ ही रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है। रात का तापमान 5.0 डिग्री से नीचे ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन




ठंड के कारण स्कूलों में बढ़े शीतकालीन अवकाश 17 तक बढ़े

शिक्षा निदेशालय ने शीतलहर व ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया है। शुक्रवार 16 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन 17 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। 18 जनवरी को रविवार है, इसलिए अब 19 जनवरी को पहले की भांति स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन




17 व 18 को बादल छाने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर सुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध हो सकती है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव के आसार हैं। जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादल छाने व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें