तरावड़ी। वीरवार को नगर पालिका की टीम ने शहीद भगत सिंह मार्केट में अतिक्रमण करने और सड़क पर कचरा फैलाने वाले 10 दुकानदारों के चालान किए। उन्हें चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण किया या कचरा फैलाया तो जुर्माना राशि दोगुनी वसूली जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यों के अंतर्गत वार्ड पांच में बच्चों और महिलाओं को स्वच्छता और साफ सफाई के बारे में जागरूक किया गया। नगर पालिका सचिव अजीत कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण का आगाज हो चुका है। सर्वेक्षण में तरावड़ी का अच्छा रैंक आ सके इसके लिए स्वच्छता के कार्यों की टीम का गठन कर दिया है। ये टीम शहर तरावड़ी में सफाई के स्तर में वृद्धि करेगी, शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करेगी, शहर को कचरा मुक्त करेगी और अतिक्रमण हटवाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करेगी। संवाद