फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम प्रतिनिधि सहित जिले में कोरोना पॉजिटिव के 70 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप और सीएम प्रतिनिधि संजय भठला समेत सोमवार को कोरोना के 77 मामले सामने आए। वहीं सेक्टर 6 निवासी 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त को उसकी तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। उधर बैंक कर्मियों की कोरोना चैन लंबी होती जा रही है। दो मैनेजर सहित छह बैंक कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सिविल लाइन थाना के मुंशी सहित 3 पुलिस कर्मचारी, दो प्रोफेसर, एक प्रिंसिपल, सेक्टर 14 मॉडल टाउन में 2 बिजनेसमैन परिवारों के 12 सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम प्रतिनिधि संजय भठला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन आनंद के संपर्क में आये थे।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 44257 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जबकि इनमें से 41162 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2162 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी है, 621 एक्टिव हैं तथा 1518 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।
इन जगहों पर मिले पॉजिटिव
सेक्टर 14 में 7, मॉडल टाउन में 5, सेक्टर 6 में 6, सेक्टर 13 में 7, रामदेव कॉलोनी में 2, मोती नगर में 2, सेक्टर 7 में तीन, कैलाश गांव में 2, श्याम नगर में 5, नीलोखेड़ी क्षेत्र में चार, सेक्टर 8 में 2, प्रेम कॉलोनी में एक, जीत पुरी मंदिर घरौंडा में एक, पुलिस लाइन में एक, मेरठ रोड पर एक, सैनी मोहल्ले में एक, वकील पुरा में एक, सीएचडी सिटी में एक, रेलवे रोड पर एक, ओल्ड चार चमन में एक, शिव कॉलोनी में एक, रामा कॉलोनी तरावड़ी में एक, दादूपुर गांव में एक, बसंत विहार में एक, गवर्नमेंट कॉलेज में एक, घोघरीपुर में एक, विकास नगर में 2, विकास कॉलोनी में एक, कंबोपुरा में एक, राजीवपुराम में एक, शक्तिपुरम में एक, गांव रावर में एक, बड़ा गांव में एक, रामनगर में एक, तरावड़ी में एक, बुटाना में एक केस पाया गया।
विज्ञापन

टिव्टर पर डाली जानकारी
विधायक रामकुमार कश्यप कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर उन्हाेंने स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया। विधायक ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली है। साथ ही संपर्क में आये लोगों से जांच कराने की अपील की है। विधायक द्वारा ट्विटर पर डाली गई जानकारी वायरल होने के बाद लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें