फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: करनाल पहुंचे CM सैनी, आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में माथा टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Sun, 19 Apr 2026 11:53 AM IST
Naveen एएनआई, हरियाणा

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के विचार समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर करनाल प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में आयोजित एक विशेष धार्मिक सभा में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में माथा टेका और जैन मुनि पीयूष महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


धार्मिक सभा में दिया एकता का संदेश
विशेष धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के विचार समाज को सही दिशा दिखाते हैं। जैन धर्म के 'अहिंसा परमो धर्म' के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें