श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर का दाैरा करते डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा । प्रवक्ता
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को करनाल प्रवास पर रहेंगे। वह श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष धर्मसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीसी ने तैयारियों के संबंध में जानकारी ली व अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग व कार्यक्रम के समुचित संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर में माथा टेका और श्रीफल अर्पित किया। जैन मुनि पीयूष महाराज ने अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीएसपी करनाल संदीप कुमार, डीएसपी इंद्री सतीश गौतम, बीडीपीओ मोनिका सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो