फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम फ्लाइंग ने जब्त किए प्रतिबंधित सिगरेट और तंबाकू से बने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकान पर दी दबिश, दुकानदार बोला-युवक व युवतियां करते हैं इस्तेमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। गिरडा पीर के पास सेवन-इलेवन दुकान पर ई-सिगरेट जैसे उत्पाद बेचने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम को ई-सिगरेट और अन्य तंबाकू से बने पदार्थ मिले। प्रतिबंधित वस्तुओं को पुलिस ने जब्त कर कब्जे में लिया। दुकान संचालक ने पूछताछ में बताया कि इन सिगरेट का सेवन युवक और युवतियां करती हैं।
विज्ञापन


एसएसआई शेर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर से विभिन्न तरह की सिगरेट की डिब्बियां मिली हैं। इनमें ब्लैक की 50 डिब्बी, मोंड पान की तीन, ईजी लाइट की तीन, ईजी गोल्ड की दो, मोंड वैरियंस की दो, स्ट्रोबेरी की एक डिब्बी मिली। इसके अलावा अलग-अलग सिगरेट की और डिब्बी भी बरामद की गई। इन सिगरेट की डिब्बियों पर किसी तरह की चेतावनी तक नहीं लिखी थी। दुकान मालिक साहिल धीमान इन सिगरेटों को बेचने का कोई सरकारी दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। साहिल करनाल की ओल्ड बहादुर चंद काॅलोनी का रहने वाला है। उधर, सीएम फ्लाइंग की टीम ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें