फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार कम हुए अपराध

Fri, 29 Dec 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गत वर्षों की अपेक्षा इस बार जिले में अपराध का ग्राफ अपेक्षाकृत कम रहा। वर्ष 2022 में जहां चोरी, लूट, डकैती, हत्या, धोखाधड़ी व अन्य प्रकार के 4831 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुए थे, वहीं इस बार वर्ष 2023 में विभिन्न प्रकार की आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा 4335 रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार जिले में बीते वर्ष की अपेक्षा अपराध करीब आठ से नौ प्रतिशत तक कम हुआ है। हालांकि इस बार मोटरसाइकिल चोरी और जिले में युवाओं में

विदेश जाने के क्रेज के चलते कबूतरबाजी के मामले ज्यादा बढ़े।

इस संबंध में एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस की ओर से अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार जिले में अपराध कम रहा है। पुलिस का प्रयास है कि इस ग्राफ को और कम करे। उन्होंने जिलावासियों से भी अपील की कि अगर किसी प्रकार की घटना सामने आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के अपराध से संबंधित आंकड़े
अपराध का प्रकार
2022
2023

चोरी
801
768

लूट/डकैती
27
26


हत्याएं
35
34

अन्य
3968
3507
कबूतरबाजी में जिला चौथे स्थान पर रहा
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंटों और कबूतरबाजों का गिरोह प्रदेश के हर जिले में सक्रिय है। विदेश जाने का बढ़ता क्रेज और शॉर्टकट में रुपये कमाने की चाह में युवा आए दिन शिकार बन रहे हैं। प्रदेश में कैथल इस मामले में चौथे नंबर पर रहा।

वहीं सबसे ज्यादा मामले करनाल जिले में सामने आए। इसके बाद नंबर-दो पर कुरुक्षेत्र और तीसरे नंबर पर अंबाला रहा।

गृह मंत्री अनिल विज ने इन मामलों

पर लगाम लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया। गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले कबूतरबाजों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कई कवायद की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें