- मिलावटी मिठाइयां बनाने की सूचना पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मिलावट की सूचना पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को शहर के बस स्टैंड और इब्राहिम मंडी स्थित दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारा और नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे।
बताया जा रहा है कि टीम को मिलावटी मिठाई बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बस स्टैंड और इब्राहिम मंडी स्थित मिठाई की दुकानों से टीम ने मिठाइयों के नौ सैंपल भरे। जिनमें गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मावा, बर्फी आदि शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते मिलावटी सामान बनाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। रोजाना टीम क्षेत्र में दुकानों पर छापामारी कर रही है। इस दौरान मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजे गए हैं।