फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम फ्लाइंग की दबिश, खंगाली शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर छह बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर दबिश दी। टीम के प्रभारी एसआई शेर सिंह ने बताया कि यह चेकिंग पूरे प्रदेश में की जा रही है। जांच के दौरान एक जनवरी से लेकर अब तक कितनी शिकायतें कार्यालय व कितनी शिकायतें सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त होने की जानकारी ली गई।

टीम ने यह भी जानकारी जुटाई कि बिजली उपभोक्ताओं की अब तक कितनी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है और कितनी बाकी हैं, जो बाकी हैं तो उनके पीछे क्या कारण हैं। इस दौरान टीम ने जानकारी ली कि नए कनेक्शनों के लिए कितने आवेदन आए और कितने स्थाई व कितने अस्थायी कनेक्शन जारी किए गए।
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक बिल के कितने डिफाल्टर मीटर हैं और उनका कनेक्शन क्यों नहीं काटा गया। कितने अस्थाई और स्थाई कनेक्शन काटे और जो लंबित हैं उनके पीछे क्या कारण हैं। जांच टीम में एसआई शेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, एएसआई विरेंद्र सिंह व गुप्तचर विभाग से एसआई सूरजभान मौजूद रहे। एसआई जोगिंद्र ने बताया जांच के दौरान जो कमियां पाई गई हैं उनको सूचीबद्ध करके मुख्यालय भेजा जाएगा।

शिकायतों का नहीं हो रहा समय पर समाधान

जांच के दौरान पाया गया कि उपमंडल कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं शिकायतों को दर्ज करने के लिए कोई रजिस्ट्रर नहीं लगाया गया तथा न हीं पहले से निपटाई गई शिकायतों का ब्यौरा कार्यालय में उपलब्ध है। जांच के दौरान आए अधिकतर उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की इस कार्यालय पर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन


बार-बार शिकायत देने पर भी नहीं किया निपटारा

कर्ण विहार निवासी रामकुमार ने बताया कि उनके घर की सप्लाई में सात जुलाई से न्यूटल में फेस आने से काफी करंट आ रहा है जिस कारण उनका एसी भी खराब हो गया है। इस बार शिकायत करने पर सिर्फ एक बार बिजली निगम से कर्मचारी आए उन्होंने लाइट सही नहीं होने का कोई ठोस समाधान बताए बिना ही पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद वह दो बार शिकायत सी992754 व सी995117 कर चुके है लेकिन पांच दिन बीत जाने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ। जेई उनका फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें