माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की एक बैठक शुक्रवार को मेरठ रोड सब यूनिट उपमंडल अधिकारी कार्यालय परिसर सेक्टर छह में हुई। जराज्य उप महासचिव राजेंद्र राणा ने कहा कि एचकेआरएन कर्मचारियों के 1500 रुपये काटने के बावजूद चिरायु कार्ड नहीं बनाए गए। न ही आज तक कोई वेतन वृद्धि हुई है। इस पर 26 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रधान सुरेंद्र की अध्यक्षता व प्रदीप कुमार के संचालन में हुई बैठक में उप महासचिव राजेंद्र राणा, यूनिट कैशियर जोगिंद्र सिंह व प्रधान सुरेंद्र कांबोज ने कहा कि कोई नियमितीकरण नीति भी नहीं बनाई गई। इन मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी के माध्यम से प्रबंध निदेशक बिजली विभाग को ज्ञापन भेजा गया।
नेताओं ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो कर्मचारी 26 जुलाई को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला उपायुक्त कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, पवन कुमार, मनोज, अंग्रेज, सुंदर, राजेंद्र, सुनील, राजबीर, अशोक लाठर, वीरभान, राजेश, कुलदीप, सचिन, राजेंद्र व मुकेश आदि मौजूद रहे।