फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई; घरौंडा में 55 सट्टेबाज पकड़े, 12 लाख रुपये नकद बरामद

Thu, 03 Jul 2025 09:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में सीएम फ्लाइंग ने 55 लोगों को अवैध सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा। यह घरौंडा के रिहायशी इलाके में एक मकान में सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है।
विज्ञापन
पकड़े गए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने घरौंडा में देर रात 1:30 बजे एक मकान पर छापेमारी कर 55 लोगों को अवैध सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई में लगभग 12 लाख रुपये नकद, ताश, लूडो की गोटियां और अन्य सट्टेबाजी सामग्री बरामद की गई। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रिंकू कश्यप नामक व्यक्ति घरौंडा के रिहायशी इलाके में एक मकान में सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है।

विज्ञापन




यह अवैध गतिविधि रात के समय संचालित होती थी, जिसमें लोग महंगी गाड़ियों में आकर शामिल होते थे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीएम फ्लाइंग और घरौंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने भारी मात्रा में ताश, लूडो की गोटियां और अन्य सामान जब्त किया। सभी 55 आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि रिंकू नाम का एक शख्स पिछले 1 महीने से जुआ खेल रहा है। हमने उस जगह पर छापा मारा और 55 जुआरियों को पकड़ा। मौके से 12 लाख रुपये नकद और कई गाड़ियां बरामद कीं। जगह के मालिक ने बताया कि यह रैकेट एक महीने से चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें