निसिंग। शहर के करनाल कैथल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के 20 लाख रुपये से भरी एटीएम को उखाड़कर भागने वाले बदमाशों का पुलिस की पांच टीमें कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं। पुलिस इस मामले में कैथल, कुरूक्षेत्र सहित अन्य जिलों की पुलिस की भी सहायता ले रही है, क्योंकि सुरक्षाकर्मी ने बताया था कि बदमाश हरियाणवी बोल रहे थे। वहीं, दूसरी ओर पुलिस अन्य सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है क्योंकि एचडीएफसी बैंक से अलग वहां पर दो बैंक के एटीएम बूथ भी है और वहां पर भी दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह इस मामले को ट्रेस कर बदमाशों को पकड़ लेंगे। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे ही खंगाल रही है लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा है।
ये था मामला
शनिवार रात को एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ के सुरक्षाकर्मी ओमप्रकाश को गन प्वाइंट पर लेकर और सीसीटीवी कैमरों पर पेंट स्प्रे कर 20 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ाकर और सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर ले गये थे। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को निसिंग से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव रूगसाना के क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ओमप्रकाश से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस सही से गश्त करे तो नहीं होंगी लूट और चोरी की वारदात
शहर में हुई लूट और चोरी की वारदात के पीछे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं, यदि पुलिस सही गश्त करे तो यह वारदात नहीं होती। वहीं, दूसरी ओर सर्दी और धुंध का भी बदमाश फायदा उठा रहे हैं। 15 सितंबर को रिलायंस पंप से 98 हजार की लूट व 14 नवंबर को गांव सांभली के मेन अड्डे से केनरा बैंक के 2. 77 लाख रुपये से भरे एटीएम को उखाड़कर चोर फरार हो गए थे। जिसके बाद अब तक पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज को ही खंगाल रही है।