फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज भी छाए रहेंगे बादल, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को बादल छाने और शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही मानसूनी हवा के भी जिले में दस्तक देने की संभावना है जिसके कारण 20 से 22 जून के बाद बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह और शाम को काले बादल छाए, जिन्हें देखकर लगा कि अब तेज बारिश हो सकती है लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी करके बादल आगे बढ़ गए। इसके बावजूद तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत तो मिली लेकिन आद्रता 94 प्रतिशत होने के कारण उमस की स्थिति बनी रही। हालांकि सुबह करीब चार बजे कुछ देर की बूंदाबांदी में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शाम को भारतीय मौसम विभाग ने भी करनाल सहित आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। बादलों को देखकर लगा भी कि बारिश तेज हो सकती है लेकिन पिछले तीन दिनों की तरह बिन बरसे ही बादल आगे निकल गए। कुछ देर बाद मौसम साफ नजर आने लगा। हालांकि देर रात्रि को भी बादल छाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें