फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की नई अनाज मंडी में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। जिले का मुख्य कार्यक्रम नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिसका जिम्मा आयुष विभाग सहित विभिन्न विभागों को सौंपा गया है। यहां करीब 10 हजार लोगों को एक साथ योग कराने की तैयारी की जा रही है।
लोगों के उत्साह को देखते हुए शहर के अन्य कॉलेजों और स्कूलों के साथ जेल, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन, कमांडो कॉम्प्लेक्स नेवल, सैनिक स्कूल में भी योग दिवस आयोजित करने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विभिन्न योग से जुड़ी संस्थाओं की ओर से योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।
विज्ञापन

जिले का मुख्य आयोजन नई अनाज मंडी करनाल में होगा। बारिश की संभावना को देखते हुए यहां के दो शेड के नीचे योगासन करने व कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि बुधवार की शाम तक तो मंच शेड के आगे गेहूं की बोरियां रखी थी। तैयारी के लिए कुछ सामान तो यहां पहुंचाया गया है। इस मुख्य कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नगराधीश मोनिका को बनाया गया, जबकि व्यवस्थागत जिम्मेदारी आयुष विभाग के आयुर्वेद अधिकारी डॉ. नितिन रुहेला को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डॉ. नितिन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह छह बजे से सात बजे तक नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा।
इस दिन बारिश की भी संभावना है, इसलिए दो शेड के नीचे कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। स्थान कम है इसलिए यहां 10 हजार लोगों को आमंत्रित करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें