फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तपिश के बीच घिर आए बादल, बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मानसून की विदाई के बाद तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन मंगलवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रही और दोपहर 2 बजे के करीब कुछ देर बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को भी आसमान पर बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है।
हरियाणा से तय समय पर ही मानसून ने विदा ली है, आसमान साफ होने के कारण सूर्य की किरणें तेज लगती हैं। हवा में नमी के बीच तपिश अधिक महसूस हो रही है लेकिन ये धान की फसल के लिए फायदेमंद है। धान की नमी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि सितंबर का तापमान तो लगभग सामान्य ही है लेकिन मानसून जाने के बाद अभी हवा में नमी मौजूद है, आसमान साफ होने के कारण धूप तेज महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 3 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस बीच आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसी के प्रभाव से मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। एक अक्तूबर से मौसम खुश्क रहने की संभावना है लेकिन कुछ क्षेत्रों में बिखरे बादलों से कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें