फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कक्षा-8 के छात्र के पेट में मारा चाकू, घायल

Sat, 13 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शिव कॉलोनी में शुक्रवार की रात चार-पांच युवकों ने पार्षद के कार्यालय के पास बैठे आठवीं कक्षा के छात्र नमन पर हमला कर दिया। छात्र के पेट में चाकू मारे। गंभीर रूप से घायल छात्र को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
रामनगर थाना पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घायल छात्र के दोस्त मोनी ने बताया कि वह दोनों खेल रहे थे। इसी दौरान नशे में आए युवकों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उनमें से दो युवकों ने चाकू निकाल लिया। तीसरे युवक ने पिस्टल निकाल ली। वह पीछे हट गया। नमन उसके आगे खड़ा हो गया। एक युवक ने चाकू नमन के पेट में मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनी ने पुलिस को बताया कि हमलावर नमन को पीटते हुए आगे ले गए। वह पीछे गया। कुछ ही दूरी पर नमन घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसने नमन के परिजन को सूचना दी। रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें