करनाल। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह की टीम ने दोपहिया वाहन चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से ये वाहन चोरी किए थे। तीन मामलों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-16 दशहरा ग्राउंड से गांव सैदपुरा निवासी आरोपी रिकी को काबू किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की जबकि थाना सेक्टर-32, 33 व थाना शहर करनाल में दर्ज प्राथमिकी में जांच करते हुए जांच अधिकारी राकेश कुमार ने गुरूनानक पुरा निवासी सिमरन व विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद की गई। संवाद