फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 12वीं के विद्यार्थियों को अंतिम पेपर के पांच दिन के भीतर लौटाने होंगे टैबलेट

Mon, 16 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

जिले में पढ़ने वाले 12 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के अंतिम पेपर से पांच दिन पहले अपने टैबलेट लौटाने होंगे। टैब नहीं लौटाया तो उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। यहां तक की उन्हें स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) यानी स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र तक नहीं मिलेगा। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं के विद्यार्थियों को भी अपने टैब लौटाने होंगे और वरिष्ठ माध्यमिक के छात्र भी अगर स्कूल बदलते हैं तो उनका भी टैब वापस करना अनिवार्य रहेगा।
इन विद्यार्थियों को ये टैब ई-अधिगम योजना के तहत दिए गए थे। जिले के 178 राजकीय विद्यालयों में लगभग 8950 विद्यार्थी 12वीं कक्षा में पढाई करते हैं। जिन्हें पढ़ाई को डिजिटल माध्यम से मजबूत करने के उद्देश्य से टैबलेट उपलब्ध कराए गए थे। अब ये टैबलेट इन विद्यार्थियों से वापस लिए जाएंगे। परीक्षा के बाद विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों से इन्हें वापस लेना अनिवार्य है, ताकि आगामी सत्र में अन्य विद्यार्थियों को इनका लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए स्कूल मुखिया व संबंधित कक्षा प्रभारी विद्यार्थियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर टैबलेट जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति को भी यह जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी विद्यार्थी टैबलेट जमा कराने से वंचित न रहे। निर्धारित समय सीमा के बाद टैबलेट जमा न कराने वाले विद्यार्थियों की सूची अलग से तैयार की जाएगी।


साथ ही जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं के सभी छात्रों को निश्चित रूप से तो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 10वीं के छात्रों को स्कूल बदलने पर टैब वापस करना अनिवार्य है। जिले में करीब 9300 विद्यार्थी 10वीं में शामिल हैं। अगर कोई विद्यार्थी स्कूल बदलता है तो उसे भी अंतिम परीक्षा के पांच दिन पहले टैब वापस करना होगा। साथ ही कुछ 11वीं के विद्यार्थियों को भी टैब वितरित किए गए थे। उन्हें भी स्कूल बदलने पर इसी प्रक्रिया के तहत टैब वापस करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जो टैब दिए गए थे अब वे वापस लिए जाएंगे। वे टैब अब अगले सत्र के लिए 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के काम आ सकेंगे। टैब वापस लेने के लिए सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। - सुमित, डीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें