फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी पर बारातियों पर हमला

Sat, 08 Mar 2014 12:00 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तखाणा में मामूली कहासुनी पर गांव के दर्जनों लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया। हमले में कई बाराती बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों में लड़कियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


घायलों का इलाज शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बारात फूसगढ़ से करनाल से आई थी। इस दौरान शाम चार बजे बाराती डीजे के आगे नाच रहे थे। दूल्हे के चाचा किशोरी लाल ने बताया कि नाचने के  दौरान गांव के किसी छोटे बच्चे को पैसे उठाते हुए चोट लग गई।

जिसके बाद मामला भड़क गया और उस बच्चे के परिवार के लोगों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने बारात पर हमला कर दिया। किशोरी लाल के मुताबिक मामला न बढ़े इसलिए उन्होंने बारात में आई लड़कियों को एक गाड़ी में बैठाकर वापिस भेजने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें जाने नहीं दिया और उस गाड़ी के शीशे तोड़कर लड़कियों की भी बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़कियाें की जान बड़ी मुश्किल से बचाई गई, परंतु इस दौरान हमला करने वाले लोगों ने लड़कियाें की लठों से पिटाई करने के साथ उनके मुंह पर नाखून मारे। हमले में कृष्ण लाल, कविता देवी, आरजू देवी बुरी तरह घायल है। जबकि भावना, अजय कुमार, विजय कुमार, राजेंद्र और गुलशन कुमार को चोटें आई हैं। इस मामले में तरावड़ी थाना प्रभारी नसीब सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है और यदि उनके पास शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें