फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से दुकानदारों की झड़प

विज्ञापन
54.... नगर निगम कर्मचारी के साथ झड़प करते दुकानदार संवाद
विज्ञापन
- होमगार्ड और कर्मचारी चोटिल, सिटी थाने में दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

- रविवार को कर्ण गेट बाजार और दयालपुरा मार्केट में दुकानों और रेहड़ी-फड़ी का सामान किया जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने रविवार को फिर से कर्ण गेट बाजार व दयालपुरा मार्केट से अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में करीब 10 दुकानों व रेहड़ी-फड़ी का सामान जब्त किया गया जिसके विरोध में अस्थाई दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। कर्ण गेट बाजार में मिठाई की दुकान का सामान उठाने पर दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच झड़प हो गई। इसमें एक होमगार्ड और एक कर्मचारी को मामूली चोटें आई। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत देकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम की ये कार्रवाई हर बार छोटे दुकानदारों पर ही की जाती है। नेहरू पैलेस और मॉडल टाउन मार्केट में नगर निगम कभी कार्रवाई नहीं करता। दुकानदारों का आरोप है कि निगम अधिकारियों को स्थानीय नेताओं ने सख्त आदेश दे रखें हैं कि नेहरू पैलेस में कार्रवाई नहीं होगी। इस कार्रवाई में निगम के साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी साथ रहे।
विज्ञापन

वर्षों से बाजार में बरकरार अतिक्रमण को हटाने में नगर निगम कामयाब तो हो गया है लेकिन इसकी वजह से नगर निगम टीम को दुकानदारों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी दो बार रविवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई कर चुकी है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने बताया कि कर्ण गेट मार्केट में संडे बाजार न लगाने को लेकर टीम की ओर से लगातार मुनादी करवाई जा रही है। इसके बावजूद जिस व्यक्ति की ओर से रेहड़ी-फड़ी लगाई गई, उसके सामान को जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल सड़क पर रखा सामान जब्त किया जा रहा है अगली बार जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रवर्तन दल में नगर निगम के सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, संदीप कुमार व ऊषा रानी, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस रोशन लाल समेत पुलिस बल और निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

सामान तय जगह पर ही रखें दुकानदार
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इस तरह के अभियान न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाते हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाते हैं और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदार व रेहड़ी-फड़ी वाले खुद जागरूक बनें और अतिक्रमण करने की आदत को छोड़ें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से दुकान का सामान निर्धारित जगह पर रखने के निर्देश जारी किए हुए हैं, दुकानदार उसका पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों व बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान जारी रहेगा।

54.... नगर निगम कर्मचारी के साथ झड़प करते दुकानदार संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें