फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाई का दावा...मौके पर कचरे के ढेर

विज्ञापन
61...वसंत विहार की पॉलम कॉलोनी में फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में अव्वल आने के लिए नगर निगम लगातार सफाई अभियान चलाने का दावा कर रहा है। इधर शहर के कई इलाकों में गंदगी के ढेर लगे हैं। मंगलवार को नगर निगम ने शहर के धार्मिक स्थलों समेत सेक्टर-6, बसंत विहार, फूसगढ़ रोड और आईटीआई रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाने का दावा किया गया लेकिन मौके पर तस्वीर विपरीत दिखी।
निगम के सफाई अभियान के बाद अमर उजाला की टीम ने इन इलाकों का दौरा किया। बसंत विहार, सेक्टर-6 में कूड़े के ढेर मिले। निगम ने सोमवार को सेक्टर-12 में सफाई अभियान चलाने का दावा किया था। हालांकि मंगलवार को वहां कूड़े के ढ़ेर दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि निगम अधिकारी सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। दावे किए जा रहे काम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों की शिकायतें और नाराजगी

फूसगढ़ रोड और आईटीआई रोड जैसे मुख्य मार्गों पर सफाई के बावजूद गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान हैं। बसंत विहार के निवासियों ने बताया कि सफाई कर्मचारी आए तो सही थे लेकिन कहां सफाई की उन्हें नहीं पता। कचरे के ढेर साफ नहीं हुए। धार्मिक स्थलों के पास सफाई की जिम्मेदारी निभाने का दावा तो किया गया, लेकिन वहां भी गंदगी साफ नजर आई।

61...वसंत विहार की पॉलम कॉलोनी में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें