फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान : निजी अस्पतालों में उपचार शुरू होने से मिली मरीजों को राहत

Wed, 27 Aug 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पिछले 19 दिनों से निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत बंद किया गया उपचार शुरू हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिल मिली है। सोमवार की मध्यरात्रि से जिले के 50 निजी अस्पतालों में आयुष्मान के लाभार्थी मरीजों को भर्ती किया जाने लगा।
निजी अस्पतालों की ओर से आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार नहीं किया जा रहा था। अस्पताल संचालक सरकार से बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे। इसके कारण सरकारी अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया। जिला नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक हो जाने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा था। जिला अस्पताल में मंगलवार को 2,151 मरीज ओपीडी में पहुंचे। पीआरओ डाॅ. दीपक गोयल ने बताया कि मरीजों का उचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रधान डाॅ दीपक प्रकाश ने बताया कि सोमवार की रात को चार घंटे की बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि निजी अस्पतालों को पूरी राशि का भुगतान अगले 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि निजी अस्पतालों के लिए बजट को पास दिया गया है जिनमें हर निजी अस्पताल को धीरे-धीरे भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें