फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रमाणपत्र के लिए सिविल अस्पताल की होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम चार मई को सिविल अस्पताल का दौरा करेंगी। इसके लिए सिविल अस्पताल प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। अस्पताल के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने चतुर्थ कर्मचारियों को अपने-अपने कक्ष व एरिया की सफाई करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं रविवार को छुट्टी होने के बावजूद अस्पताल में सफाई कर्मियों ने सफाई की और सभी टूटे संसाधनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
सिविल अस्पताल को पिछले साल एनक्वास का प्रमाणपत्र मिला है जो 31 मार्च 2023 मान्य था। जिसे सिविल अस्पताल को रिन्यू करवाने के लिए दोबारा से परीक्षा देनी होती है यानी स्टेट की टीम अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को मुहैया कराने वाले सभी प्रकार की सुविधाओं की जांच करेंगी। इसमें अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों में पानी व सफाई, पेयजल सुविधा के साथ-साथ संबंधित कक्षों में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की जानकारी की भी जांच करेंगी। जैसे इंजेक्शन रूम में तैनात स्टाफ से इंजेक्शन लगाने से लेकर उपयोग की गई सूई को डिस्ट्राय करने तक के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण कैसे किया जाता है इत्यादि के बारे में जांच की जाएगी। इन सभी सुविधाओं पर खरा उतरने पर ही टीम सर्टिफिकेशन के लिए नंबरिंग देगी। जिसकी रिपोर्ट निदेशालय में सौंपी जाएगी। जिसके बाद नेशनल एनक्वास की टीम सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। जिसमें खरा उतरने पर ही सिविल अस्पताल को एनक्वास का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
यह है एनक्वास
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस)। यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से देश के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से शुरू किया गया है। जिससे सरकारी अस्पतालों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया हो सकें। यह सर्टिफिकेट जिला सिविल अस्पताल के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए लेना जरूरी होता हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में फ्लोर वाइज नर्सिंग सिस्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही कक्ष अनुसार भी संबंधित डॉक्टर निगरानी में कमियों को दूर करवाएंगे। चार मई को एनक्वास की टीम पहुंचेंगी।
डॉ. रेणु चावला, पीएमओ, सिविल अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें