दानवीर कर्ण की नगरी करनाल से रोहतक में हुए उपद्रव के पीड़ितों के लिए मदद को हाथ उठे हैं। सामाजिक कार्यकर्त्ता जगमोहन आनंद ने आरक्षण की आड़ में शरारती तत्वाें द्वारा प्रदेश में की गई आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट की वारदातों के बाद पीड़ित लोगाें की मदद का बीड़ा उठाया है। आनंद ने इसकी शुरुआत गुरुवार को दानवीर राजा कर्ण की धरती से की। इसके तहत वे प्रतिदिन 31 मार्च तक कमेटी चौक स्थित अपने प्रतिष्ठान के समक्ष बैठकर प्रदेश के पीड़ित लोगाें के लिए सहायता राशि एकत्रित करेंगे।
इस मुहिम की शुरुआत उन्हाेंने कमेटी चौक स्थित अपने कार्यालय में एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदेश के पीड़ितों को देने की घोषणा के साथ की है। इसी के साथ इस मुहिम को प्रेसवार्ता में उपस्थित पत्रकाराें ने अपनी ओर से सहयोग राशि देकर इस सराहनीय कार्य को गति प्रदान कर दी है। आनंद ने करनाल की जनता, सामाजिक संगठनाें, सरकारी कर्मचारी, गैर सरकारी कर्मचारियों, व्यापारिक संस्थानाें से यह अपील की कि इस दुख की घड़ी में बढ़चढ़ मदद के लिए आगे आएं।
आनंद ने हाथ जोड़कर व झोली फैलाकर पत्रकाराें के समक्ष विनती की कि जिन लोगाें का इस घटनाक्रम में सबकुछ नष्ट हो गया और वे आज सड़काें पर आ गए हैं उनके लिए अधिक से अधिक इस मुहिम का हिस्सा बने और उनकी हरसंभव सहायता करें। आनंद ने व्यापारिक संगठनाें से भी यह अपील की कि वे इस बुरे समय में एक व्यापारी ही दूसरे व्यापारी के काम आता है।
आनंद ने अपील की कि प्रदेश के सभी विधायक एवं सांसद भी अपना एक माह का वेतन इस पुण्य कार्य के लिए देने की घोषणा करें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित, समाजसेवी अशोक भंडारी ने भी अपना योगदान देकर इस मुहिम के साथ जुड़े। उन्हाेंने प्रदेश की जनता से अपील भी की कि वे शंाति का वातावरण बनाएं रखें और सामाजिक तानेबाने को यथावत बनाएं रखें।