फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सजे गिरजाघर, खूब बिकी सांता क्लॉज की पोषाक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सोमवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। चर्च में प्रार्थना कर लोग सभी की खुशहाली की दुआ मांगेंगे। बच्चे सांता क्लॉज के वेष मे नजर आएंगे। इस त्योहार के लिए जहां सभी गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। वहीं, मार्केट में सांता क्लॉज की ड्रेस की काफी मांग रही। करनाल में ऐतिहासिक चर्च रेलवे रोड स्थित द चर्च ऑफ एसेंसन है। जहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के लोग यहां क्रिसमस पर होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हैं। रविवार शाम दूधिया लाइटों की रोशनी से सजे चर्च की शोभा देखते ही बन रही थी। जो सभी को आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही प्रार्थना हाल को भी अलग से सजाया गया।
विज्ञापन




एक हजार रुपये तक बिक रही पोषाक

क्रिसमस के चलते मार्केट सांता क्लॉज की ड्रेस अटी है। बच्चे विशेष रूप से खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में 300 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की अलग-अलग ड्रेस मौजूद है। दुकानदार अश्विनी, नरेंद्र व विनोद ने बताया कि सांता की गर्म पोषाक की इस बार ज्यादा मांग है, क्योंकि सर्दी के सीजन को ध्यान में रखते हुए यह पोषाक ऊन से तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें