फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बच्चों और अध्यापकों ने किया सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और अध्यापकों ने किया सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

असंध। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार को योग सहायक अनु के मार्गदर्शन में बच्चों और अध्यापकों ने सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षिका अनु ने कहा कि सभी योगों में सर्वश्रेष्ठ योग सूर्य नमस्कार से शारीरिक बल के साथ साथ मानसिक बल व आध्यात्मिक बल भी प्रबल होता है।
विज्ञापन

12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर शुरू हुआ ये अभियान 12 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक पूरे जोश व उत्साह के साथ चलाया जाएगा। हमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग व प्राणायाम करना चाहिए । विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बच्चों से कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। योग करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापकों व बच्चों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें