फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रांसफार्मर के लिए जा रही तार से बच्चे को लगा करंट, गंभीर

Fri, 07 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर के भीष्म मार्ग पर गुलज़ार डेयरी के पास आठ साल के बच्चे को ट्रांसफार्मर से करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलस जाने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे करनाल रेफर कर दिया गया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
घटना वीरवार दोपहर की है। वार्ड-10 निवासी संदीप का आठ साल का आरुष छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के पास से जा रही बिजली के ट्रांसफर की तार से वह छू गया। हादसे में आरुष बुरी तरह से झुलस गया। इसी बीच बिजली चली गई और हालत और बिगड़ने से बच गए। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बच्चे को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाज़ुक होने पर उसे करनाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्चे के पिता संदीप व वार्ड के लोगो ने बताया कि वह ट्रांसफर की शिफ्ट करने की कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम के अधिकारी लापरवाह है। बिजली विभाग शहरी एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि बच्चा लोहे के वाइपर से खेल रहा था जोकि अचानक ट्रांसफार्मर की तार से छू गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें