फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर लाभ व आहरण संबंधी नियमों की दी जानकारी

Fri, 07 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह महाविद्यालय में वीरवार को शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। इसमें कर्मचारियों को एनपीएस की रूपरेखा, उद्देश्य, टियर-1 व टियर-2 खातों की विशेषताएं, निवेश विकल्प, कर लाभ और आहरण संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्या आशिमा गक्खड़ ने कहा कि कर्मचारियों के वित्तीय सशक्तिकरण और भविष्य की सुरक्षा के लिए एनपीएस जैसी योजनाओं की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तरसत्र आयोजित हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें