फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सांप के डसने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
सांप के डसने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। समोरा गांव में बुधवार की रात को कोबरा सांप के डसने से पांच साल के बच्चे अयान की मौत हो गई। सुबह परिजनों को घर के अंदर गोबर के उपलों के कट्टे के सांप मिला। समोरा गांव निवासी सूरजभान ने बताया कि रात को बारिश आ गई थी। जिस कारण गोबर के उपलों से भरा कट्टा अंदर रख दिया था। रात को अयान अपने छोटे भाई के साथ बेड पर सो रहा था।
अचानक उसे पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। जिसके बाद उसे करनाल के चार अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन रात करीब दो बजे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाद में जब घर में चेक किया गया तो उपलों के कट्टे में कोबरा सांप मिला। अयान के कान के पीछे सांप के काटने का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के घर पहुंचे स्नेकमैन सतीश फफड़ाना ने बताया कि यह कोबरा सांप है। जिसके काटने से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अयान के पिता मजदूरी करते हैं। जिनको हादसे में चोट लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें