फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बच्चे के गले में चुनरी फंसने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाटो गेट स्थित एक घर की छत पर सूख रही चुनरी से झूला झूलते समय सात साल के दीप की दम घुटने से मौत हो गई। जब बच्चे की मां ने छत पर जाकर देखा तो बेटे के गले में चुनरी लिपटी थी। परिजन तुरंत उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक बच्चे के ताऊ सोनू ने बताया कि घर के सभी सदस्य कमरे में बैठे थे और बच्चा दीप शाम को बाथरूम करने छत पर गया था। छत पर शौचालय बनाया गया है। उसी छत पर कपड़े भी सूख रहे थे। शायद दीप छत पर सूख रही चुनरी से झूलने का प्रयास करने लगा तो वह गले में लिपट गई और दम घुटने से मौत हो गई। जब 10 मिनट तक वापस नहीं आया तो दीप की मां कृष्णा उसे देखने गई। बेटे को देखकर वह रोने लगी तो घर के सभी सदस्य भी छत पर आ गए। दीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अभी कुछ दिन से वह ट्यूशन जाने लगा था। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें