मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैथल रोड स्थित एक नमकीन फैक्टरी का निरीक्षण किया। फैक्टरी में इस्तेमाल हो रहे पाम ऑयल की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही मिली। टीम ने पांच नमूने लिए हैं। करीब दो घंटे तक जांच चली।
खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक डॉ. कपिला ने बताया कि फैक्टरी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। लोकल पैकिंग लाइसेंस है। हरियाणा का लाइसेंस अप्लाई फॉर है। मसालों व नमकीन के कुल पांच सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।