फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, खराब सब्जियां बेचने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। भीषण गर्मी के बीच महंगी होती सब्जियां सड़ी गली बेचने व खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी अजीत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. संदीप कादियान की टीम के साथ तरावड़ी शहर में सब्जी मंडी व दूध की डेयरी पर छापा मारकर जांच की। जिससे हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए। टीम ने यहां खाद्य सामग्री के 11 सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
डीएसपी अजीत, इंस्पेक्टर बली राम, एएसआई तरुण, एएसआई जोगिंद, सुभाष, रमेश, एसआई शेर सिंह पहले सब्जी मंडी पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. संदीप कादियान को भी बुला लिया गया। टीम को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी में सड़ी गली सब्जी बेची जा रही हैै और सब्जियां को काटकर खुले में रखा जाता है, जिस पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। सब्जी मंडी पहुंचे ही सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मंच गया। इस दौरान टीम ने नींबू, टमाटर, घीया व तरबूज, खरबूजा बैंगन आदि के सैंपल लिए। इसके बाद टीम शहर की ओर चली गई। वहां पर एक दूध की डेयरी पर भी सैंपल लिया गया। ऐसे में टीम ने सब्जियों सहित 11 सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकानें बंद कर खिसक गए दुकानदार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की सूचना मिलते ही शहर में कई दुकानदार अपनी दुकानों का शटर नीचे कर खिसक लिए। ऐसा ही हाल सब्जी मंडी में देखने को मिला। जब टीम ने सैंपल लेने शुरू किए तो कई सब्जी विक्रेता वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन

मिलावट खोरों पर होगी सख्त कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कादियान ने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस मुहिम में वह भी सहयोग करें। यदि कोई खाद्य सामग्री में मिलावट करता है तो उसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दें ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें