फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छपरा खेड़ा को मिली सामुदायिक केंद्र की सौगात

Sun, 04 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गांव छपरा खेड़ा में  सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को गांव छपरा खेड़ा में 65 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के लिए सामुदायिक केंद्र तो उन्होंने पिछले प्लान में ही मंजूर करवा दिया था लेकिन कुछ कारणों से निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। सामुदायिक केंद्र बनने से लोग यहां विवाह-शादियां के अलावा अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने इस केंद्र में हॉल का आकार बढ़ाने और गुणवत्तापरक सामग्री का उपयोग करने के लिए पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध हैं। पिछले 10 साल में मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी अकादमी, रिंग रोड का निर्माण जैसे अनेक बड़े कार्यों की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। इस मौके पर बीडीपीओ मोनिका, भाजपा नेता धीरज खरकाली, रोहतास नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संगोहा में मिली 17.69 करोड़ की महाग्राम योजना

इंद्री। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शनिवार को संगोहा गांव में 17.69 करोड़ की लागत से तैयार महाग्राम योजना का शिलान्यास किया। इस योजना के तहत गांव में नई पाइपलाइन प्रणाली, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। विधायक कश्यप ने कहा कि यह परियोजना स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य और टिकाऊ संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो संगोहा को आत्मनिर्भर और आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना के शुरू होने से गांव की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों को आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच की बदौलत आज हरियाणा के गांव तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें