फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ठग को दोबारा भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हार्ट की दिक्कत बताकर मेडिकल कॉलेज से बाहर निकलकर सोने की अंगूठी की ठगी करने वाले नटवरलाल राजेश व पुलिस कर्मचारी मुकेश को दोबारा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी एक दिन के रिमांड पर थे। सदर बाजार चौकी प्रभारी राकेश का कहना है कि मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बांसों गेट निवासी आरोपी राजेश जिला जेल में एक धोखाधड़ी के मामले में दो साल की सजा काट रहा है। वह हार्ट की दिक्कत बताकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आता है। यहां डॉक्टरों ने उसकी ईसीजी के लिए लिख दिया। इस दौरान ठग ने पुलिस कर्मचारी एएचसी मुकेश कुमार के साथ मिलीभगत की और मेडिकल कॉलेज से बाहर आ गया। इस दौरान वह सीधे सदर बाजार पहुंचा और वहां पीड़ित नवीन खरबंदा से मिला और उसे बताया कि मुझे आपके बेटे ने भेजा है जो यूएसए में रहता है उसने आपके लिए सामान भेजा है। इस तरह उसने नवीन को अपनी बातों में फंसा लिया और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। इस दौरान लोगों की मदद से उसे बाजार में ही पकड़ लिया और सदर बाजार चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जिला जेल में बंद था और पुलिस कर्मचारी मुकेश के साथ मिलीभगत कर वह मेडिकल कॉलेज से बाहर आ गया है। पुलिस ने उस कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी राजेश की कुंडली खंगाली तो उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 27 मामले दर्ज मिले। चौकी प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी से अंगूठी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें