फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बाइकों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने वाहन चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी नाबालिग हैं जो एकांत में खड़ी बाइक में डुप्लीकेट चाबी लगा लॉक तोड़कर चोरी करते थे। आरोपियों से चोरी की 18 बाइक व 1 एक्टिवा बरामद हुई है। वाहन चोरी निरोधक दस्ता के इंचार्ज उप निरीक्षक रोहताश ने बताया कि उनकी टीम द्वारा 8 जुलाई को तीन नाबालिग को अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक व 1 एक्टिवा बरामद की गई। चौथे नाबालिग को 9 जुलाई को हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से 6 बाइक बरामद की गईं। एक अन्य आरोपी शिवम निवासी गांव फतेहपुर थाना पुंडरी, जिला कैथल को सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। आरोपी शिवम ने बाइक चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा वाहन चोरी की 2 वारदातें थाना सेक्टर-32-33 क्षेत्र में, 2 वारदातें थाना शहर व अन्य वारदातों को थाना सिविल लाइन करनाल से 2020 व 2021 के दौरान अंजाम दिया गया था। आरोपियों द्वारा बिना पार्किंग के एकांत जगह, सड़क किनारे व भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों को चोरी किया जाता था। आरोपी बाइक में डुप्लीकेट चाबी लगाकर, लॉक तोड़कर या प्लग निकालकर उसे डायरेक्ट करके चोरी करते थे। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें