संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। अमेरिका भेजने के नाम पर 70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में समालखा निवासी विनोद ने बताया कि मई 2021 में आरोपी विनीत त्यागी ने कहा था कि उसके दोनों लड़कों को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 40 लाख रुपये एक व्यक्ति के लगेंगे।
वह उसकी बातों में आ गया। उसने आरोपी को अलग-अलग समय में करीब 70 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने पहले तो बच्चों को कतर भेजा, वहां से मॉरीशस और फिर इंडोनेशिया भेजा। इतना ही नहीं उनसे दो-दो हजार डॉलर भी छीन लिए। उन्हें अमेरिका के बजाए मेक्सिको भेज दिया। इसके बाद किसी तरह वह भारत वापस आए। जब उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगा।