संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गोंदर गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे अनमोल ने 12वीं कक्षा पास की है। वह आगामी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में करना चाहता था।
इसके लिए उसकी आरोपी मनीष के साथ बात हुई तो उसने साढ़े पांच लाख रुपये में स्टडी वीजा दिलाने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने अलग- अलग समय में आरोपी को साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने कहा कि पहले आपका टूरिस्ट वीजा मिलेगा फिर स्टडी वीजा दिलवा दूंगा लेकिन आरोपी ने वीजा नहीं दिलाया बल्कि एक फर्जी वीजा दे दिया। अब वह रुपये वापस करने से मना कर रहा है।