फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने 27.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इंद्री डीएसपी सुभाष चंद को दी शिकायत में बड़ा गांव निवासी रणबीर ने बताया कि इंद्री निवासी अंकित व प्रिंस व कमलेश निवासी गांव जानी व सुरेश निवासी गांव ओंगद ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करके रुपये हड़प लिए व जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता रणबीर ने बताया कि उसने अपने साढू जसबीर को घर बुलाया।
विज्ञापन

जसबीर से कहा कि मेरा लड़का अर्जुन बेरोजगार है। हम इसे विदेश भेजना चाहते हैं। जिस पर जसबीर ने कहा कि मेरा सुरेश नामक व्यक्ति जानकार है। सुरेश ने अंकित, प्रिंस व उसकी माता कमलेश से मिलवाया। उन्होंने अमेरिका का वीजा दिलाने की एवज में 32 लाख रुपये मांगे। आरोपी को अलग-अलग समय में 27.50 लाख रुपये दे दिए लेकिन उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। उसके साथ धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें