हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि किसानों व मजदूरों के हक में मनरेगा में बदलाव कर इसे वीबी-जी राम जी किया गया है। इस बदलाव से श्रमिकों को 100 के बजाय वर्ष में 125 दिन रोजगार की गारंटी हासिल होगी। उन्हें भुगतान भी हर हफ्ते प्राप्त होगा।
वह रविवार को घरौंडा हलके के गांव फुरलक और बसताड़ा के आरपीआईआईटी कॉलेज में आयोजित जी राम जी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हलके में पिछले 11 सालों में कराए गए मुख्य विकास कार्यों की जानकारी दी। जिला प्रभारी भारत भूषण, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, पुनीत, सतबीर आदि ने विचार रखे। एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सतबीर खटकड़, घरौंडा नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, देवेंद्र शर्मा, तरसेम, राजेश जोगी पुंडरी, नरेंद्र लाठर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो