फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बारिश की संभावना... दो दिन गिरेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तन हुआ है। इससे 25 फरवरी के बाद से 20 दिनों में पहली बार तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। अगले दो दिनों में पारा चार अंक तक और नीचे जाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर जाने की संभावना जताई है, जबकि वीरवार तक तापमान 33 डिग्री से पार पहुंच चुका था।
जिले में शनिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रहने से तापमान सामान्य रहा। सुबह के समय में ठंडी हवा चली। दोपहर को भी धूप का तेज असर नहीं महसूस हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सरसों व गेहूं उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। बादल छाने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो अंक तक गिरकर 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने से सरसों उत्पादकों की चिंता कम हुई है वहीं गेहूं उत्पादकों को फसल उत्पादन कम होने की चिंता सता रही है। यदि बरसात तेज हुई तो खड़ी फसल बिछ सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। रविवार को बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है। तापमान में कमी आने से गेहूं उत्पादन बढ़ने के आसार हैं। अगर इस समय हवा की रफ्तार बढ़ती है तो सरसों की फसल के साथ गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है।

आगामी दिनों का संभावित तापमान

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

रविवार 27/12
सोमवार 26/11
मंगलवार 28/11
बुधवार 29/13
वीरवार 26/12
शुक्रवार 26/12
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में


मौसम में बदलाव के साथ चमड़ी और आंखों में एलर्जी बढ़ी.. ओपीडी 200 पार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम में बदलाव के चलते चमड़ी और आंखों में एलर्जी बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल में एक ही दिन में आंखों में एलर्जी और संक्रमण के साथ चर्म रोग के करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं। दो महीने पहले करीब 100 मरीज अस्पताल में आते थे। चिकित्सक लोगों को साफ-सफाई और बाहर केमिस्ट से दवा न लेकर विशेषज्ञ के परामर्श पर दवा लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च महीना आते ही मौसम में बदलाव आ गया है। दिन के साथ रात भी शुष्क हो गई है। अधिकतम तापमान पिछले दिनों 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, ऐसे में आंखों में एलर्जी और संक्रमण बढ़ गया है। वहीं चमड़ी में एलर्जी के केस भी बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में चमड़ी और आंखों की ओपीडी में सुबह ही मरीज पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. संजीव ग्रोवर और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंघल का कहना है कि इसका कारण मौसम में बदलाव, प्रदूषण और केमिकल का बढ़ता प्रयोग बता रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ लोगों को आंखों में एलर्जी होने पर आंख को पानी से न धोकर चिकित्सक जांच की सलाह दे रहे हैं वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ लोगों को साफ-सफाई और केमिकल का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही कपड़ों को धूप में सुखाने की कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें