फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के काटे चालान

Tue, 31 Dec 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहर को जाम मुक्त करने को लेकर सोमवार को एसडीएम राजेश सोनी व नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने शहर की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों से मंथन भी किया। वहीं शहर में बढ़ती जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अराईपुरा रोड पर गलत दिशा से आने वाले और रेलवे रोड पर डिवाइडर के बीच खड़े वाहनों के चालान काटे।

एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने बताया कि शहर के मुख्य चौक चौराहों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत अराईपुरा रोड और रेलवे रोड की है। हालांकि पिछले करीब एक माह से लगातार ऐसे वाहनों के चालान भी काटे जा रहे हैं लेकिन कोई न कोई वाहन चालक गलत दिशा में वाहन लेकर आ जाता है। इससे जाम को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेन चौक के सामने फ्लाईओवर के नीचे से अवैध रूप से खड़े होने वाली रेहड़ियों को हटवा दिया गया है लेकिन अब कुछ वाहन चालक यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करके बाजार में चले जाते हैं। जोकि गलत है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कर के मुख्य चौक चौराहों पर जाम की स्थिति न हो इसके लिए अपने वाहनों को सही जगह पर खड़ा करें ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें