फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नो वेंडिंग जोन में रेहड़ी-फड़ी के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने शहर की सड़कों पर जाम व भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच मुख्य सड़कों को नो वेडिंग जोन बनाया, लेकिन रेहड़ी फड़ी अभी वहीं लगाई जा रही हैं। जिसके कारण अभी भी सड़कों पर जाम से लोगों को असुविधा हो रही है।
नगर निगम की टीमों ने सोमवार को बाजार में जाकर नो वेंडिंग जोन में खड़े रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 20 दुकानों के चालान कर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम में लगातार शहर में जाम और बाजार में अधिक भीड़भाड़ की शिकायतें पहुंच रही थीं तो निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर की पांच सड़कों को नो वेंडिंग जोन घोषित किया था। वहां के दुकानदारों को कहां-कहां शिफ्ट करना है, ये स्थान भी बताया था। निगम की टीम भेजकर उन्हें नए स्थान पर शिफ्ट भी कराया गया था, लेकिन अगले ही दिन रेहड़ी संचालक फिर पुराने स्थान पर ही रेहड़ी फड़ी लगाने लगे। उनका कहना है कि वहां उनकी रेहड़ी लंबे समय से लग रही है, इसलिए वहीं पर उनके ग्राहक आते हैं। नए स्थान पर ग्राहक नहीं आते हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि नो वेंडिंग जोन को लेकर संबंधित सफाई निरीक्षक व स्वच्छ भारत मिशन की टीम को रोजाना नो वेडिंग जोन घोषित सड़कों का निरीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें