फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा कल, धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 31 दिसंबर को सीईटी ग्रुप सी की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा में प्रतिभागियों के अलावा ड्यूटी स्टाफ को भी इस बार मोबाइल फोन के इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया गया है। जिले में केवल सुबह के सत्र में ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 33 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 9685 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों की शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की हिदायतों की दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। साथ ही धारा-144 भी लागू कर दी गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत 31 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 तक सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। असंध के एसडीएम वीरेन्द्र सिंह ढुल को इस लिखित परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

परीक्षा केवल प्रात:कालीन सत्र में होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रात: 8.30 बजे से 9.30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश नहीं कर सकेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल के प्रयोग पर पूर्णतया: प्रतिबंध रहेगा। केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमेट्रिक मशीन इत्यादि की समय रहते उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी कमरों में साफ-सफाई और बिजली की व्यवस्था करवाई जाए। सभी इन्वेस्टिगेटर और परीक्षा केंद्र अधीक्षक आयोग की ओर से जारी आई कार्ड का प्रयोग करेंगे और परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें